मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2020
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2020


क्या है।
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2020

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा 2019 में की गई थी। जो कि मैट्रिक पास बालक बालिकाओं को प्रदान की जाती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 2020 में मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं को इसका लाभ दिया जाएगा।

किसको मिलेगा इसका लाभ

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 2020 में प्रथम श्रेणी से पास सभी कोटि के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। और अनुसूचित जाति और जनजाति कोटि के द्वितीय श्रेणी के छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री योजना 2020 का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2020, आवेदन की तारीख

  • ऑनलाइन करने की शुरुआत- 4 दिसंबर
  • ऑनलाइन की अंतिम तिथि- अभी जारी नहीं की गई।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2020, में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता (छात्र के नाम का होना आवश्यक)
  • पंजीकरण संख्या
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म की तारीख 
  • कुल मार्क (मैट्रिक)
  •  पारिवारिक आय प्रमाण पत्र (150000 कम)

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना ( Matric pass Scholarship online 2020) कैसे करे।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन के माध्यम से हो रही है।

  • आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कुल मार्क (मैट्रिक) भरने के बाद लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद बैंक डिटेल्स पर क्लिक करे, आगे आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूरी जानकारी भरनी है। जैसे नाम, माता का नाम, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या आदि। सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit कर देना है।