lnmu पार्ट-1 2020-2023 एडमिशन में हो रहा विलंब चर्चा का विषय बना हुआ है.
![]() |
| lnmu-पार्ट-1-2020-2023 |
बता दे कि कोरोना काल के बीच 24 मार्च 2020 को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। लेकिन छह माह बाद भी डिग्री पार्ट-1 2020-2023 में एडमिशन नहीं. महाविद्यालय में लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की लेकिन, इन छात्राओं का डिग्री पार्ट-1 2020-2023 में अभी तक एडमिशन नहीं हो सका है.
lnmu डिग्री पार्ट-1 2020-2023 एडमिशन के लिए हुई थी बैठक: 19 अगस्त 2020 को डॉ. रतन कुमार चौधरी के अध्यक्षता में डिग्री पार्ट-1 2020-2023 एडमिशन को लेकर बैठक हुई थी। इसमें BA, BCom और Bsc के डिग्री पार्ट-1 को लेकर 24 अगस्त से 19 सितंबर तक का तिथि निर्धारित किया गया था। लेकिन अभी तक डिग्री पार्ट-1 2020-2023 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.
छात्र संघ ने यूजीसी का हवाला मानक देते हुए कॉलेज को स्वतंत्र रूप से डिग्री पार्ट-1 2020-2023 में एडमिशन लेने की अनुमति देने की मांग की है. एडमिशन के लिए आवेदन लेने का निर्णय विश्वविद्यालय एडमिशन समिति बैठक बुला कर पहले ले चुका है. इसके बावजूद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है. बताया जा रहा है. की इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निजी एजेंसी का चयन में हो रही विलंब का कारण है. उम्मीद की जा रही है. की इस सप्ताह में डिग्री पार्ट-1 2020-2023 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी.

0 Comments